Varanasi News: ग्वालियर की पिंकी का सुमधुर वायलिन वादन
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में गुरुवार को ग्वालियर के सिंधिया स्कूल की शिक्षिका पिंकी राय का सुमधुर वायलिन वादन हुआ। अस्सी घाट पर हुए आयोजन में उन्होंने राग अहीर भैरव में निबद्ध स्वर रचना से मां गंगा का संगीताभिषेक किया। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में निबद्ध स्वर रचनाओं के वादन के बाद दादरा की धुन से समापन किया। उनके साथ तबला संगत बनारस घराना के कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की। कलाकार को प्रमाणपत्र होमगार्ड मिर्जापुर के कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने किया। आगतों का स्वागत संस्था के सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.