Varanasi News: ग्रीन इको सोसायटी ने किया पौधरोपण
वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी। ग्रीन इको मूवमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को भेलूपुर के सीएम एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोसाइटी के सचिव डॉ. रमेश कुमार भाटिया ने पौधरोपण की जरूरत पर चर्चा की। स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्रा ने किया। इस मौके पर भरत सिंह, संदीप गुप्ता, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सरोज भाटिया, डॉ. अंबर भाटिया, एचके अग्रवाल, पीके चक्रवर्ती, कृति श्रीवास्तव, मंजू सचदेवा, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ ने रामदयालु सिंह कॉलेज में किया पौधारोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.