वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिले के ग्राम्यांचलों में 'हर घर तिरंगा अभियान' का रंग दिखने लगा है। मिर्जामुराद, सेवापुरी, जक्खिनी समेत कई इलाकों में सोमवार को छात्र-छात्राओं, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के लोगों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल-कॉलेजों में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इन कार्यक्रमों के जरिये संदेश दिया गया कि राष्ट्र सर्वोपरि है। तिरंगा यात्रा में 'भारत माता की जय' और 'विश्व विजयी तिरंगा प्यारा' समेत कई देशभक्ति वाले नारे लगाए गए। कछवांरोड प्रतिनिधि के मुताबिक गौर गांव (मिर्जामुराद) में स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने किया। तिरंग...