वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता एवं प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को ग्रामीण पुस्तकालय प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण पुस्तकालयों का संचालन सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास से होना चाहिए। उन्होंने मोबाइल, कंप्यूटर और एआई के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह ने अच्छे विद्यालयों, पुस्तकालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास को आवश्यक बताया। उन्होंने पुस्तकों को मानव का सर्वोत्तम मित्र बताते हुए अभिभावकों से स्वयं पढ़ने की अपील की। कार्यशाला में डॉ. विवेकानंद जैन, राजेश कुमार मिश्र और डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने पुस्तकालय संचालन एवं सामाजिक सहभाग...