वाराणसी, सितम्बर 15 -- Varanasi News: पोल का काम रोकने को युवक-महिलाएं कीचड़ में लोटीं फोटो

पूरनपट्टी गांव की स्थिति -पूरनपट्टी गांव की राजभर बस्ती में लोगों के विरोध से अधिकारियों को लौटना पड़ा

आधिकारिक प्रतिक्रिया -स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और पीएसी बुलाई गई, भूमिगत लाइन बिछाने की मांग चिरईगांव, संवाद। पूरनपट्टी गांव की राजभर बस्ती में मंगलवार को लोगों के विरोध के कारण बिजली पोल नहीं लग सका। अधिकारियों को लौटना पड़ा। काम रोकने के लिए युवक-महिलाएं कीचड़ में लोट गईं। तनावपूर्ण स्थिति देख अधिकारियों ने पुलिस-पीएसी को बुला लिया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। बता दें कि जयरामपुर गांव से पूरनपट्टी उपकेंद्र तक विद्युत लाइन स्वीकृत है। जयरामपुर से पूरनपट्टी तक सड़क किनारे पोल लगाए जाने हैं.

राजभर बस्ती के विरोध के कारण कार्यदाई संस्था और ब...