वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षक दिवस पर स्कूलों में विविध आयोजन हुए। शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किये। कुछ स्कूलों में शिक्षकों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया था। रोहनिया में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र पटेल ने 24 शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षामित्र एवं अनुदेशक को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, चंद्रमणि पांडे, रितेश हेलो, शिवबाला, नेहा द्विवेदी, राजदेव, विवेक यादव, के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में अध्यापक अध्यापिकाये उपस्थित रहे। संचालन अरविंद सिंह ने किया। चौबेपुर में स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में निदेशक डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह और प्र...