Varanasi News: गौरी केदारेश्वर का 108 किलो चावल से शृंगार
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। केदारघाट स्थित श्रीगौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा पर रविवार को अपराह्न 3 बजे से अन्नकूट एवं शृंगार का आयोजन किया गया। 108 किलो चावल से महादेव का अन्नकूट शृंगार किया गया। इस अवसर पर रात 8 बजे से मंदिर प्रांगण में संगीत सभा हुई। गायक डॉ.विजय कपूर ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया। कलाकारों का स्वागत कुमार स्वामी मठ के प्रबंधक टी.त्यागराजन शेखर, मंदिर के प्रभारी अंबले विश्वनाथ, मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री तथा अर्चक एलएसएन मूर्ति ने किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शरद पूर्णिमा : मंदिरों में हुई महाआरती, खीर का लगा महाभोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.