Varanasi News: गो तस्करी में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लंका पुलिस ने सोमवार सुबह डाफी इलाके में छापेमारी कर पांच गो तस्करों को गिरफ्तार किया। डीसीएम में रखे गए 16 गोवंश को मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कार्यालय में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि आरोपियों में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सदनिहा गिजवार निवासी शिवेंद्र सिंह, धनिगमा (सेमरिया) निवासी छोटू सिंह, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मूडापार निवासी अभिषेक तिवारी, प्रतापगढ़ के महुली पुरेधनी निवासी आशु खरवार और एक नाबालिग है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों से गोवंश लादते हैं और बिहार ले जाकर गोकशी के लिए बेच देते हैं। रास्ते का लोकेशन छत्तीसगढ़ निवासी हेमंत देता है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.