Varanasi News: गोविंदपुर में मिला नवजात, पुलिस ने बचाई जान
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: रोहनिया। गंगापुर रोड स्थित गोविंदपुर के एक खेत में मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे नवजात के मिलने की सूचना मिली। उसका शरीर पानी में और सिर ऊपर था। सूचना पर रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह पहुंचे। उसके एक हाथ में कंपन दिखी तो पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि उसकी सांसें चल रही है। इसके बाद थाना प्रभारी बच्चे को लेकर रोहनिया के दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के बाद नवजात के शरीर में हलचल हुई। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी एवं चाइल्ड केयर को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रोहनिया गंगापुर मोड पर मिला नवजात शिशु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.