वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। खिड़किया घाट स्थित गोवर्धन धाम में षष्ठी महोत्सव की धूम रही। सुबह से ही लोगों का दर्शन के लिए आना लगा रहा। शाम 7 बजे आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों बुजुर्गों की उपस्थिति रही। इसके बाद इस्कॉन मंदिर से जुड़े भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं बच्चों ने भी सुरीली प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाया। ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपालजी यादव एवं सदस्य डॉ.शिवनाथ यादव ने संबोधन किया। अध्यक्षता विनोद यादव गप्पू, संचालन जयप्रकाश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन सीताराम यादव ने किया। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभु यादव, महापौर अशोक तिवारी, डॉ दयाशंकर मिश्र, विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, कांग्रेस प्...