Varanasi News: गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन में कोताही न होने पाएः सत्येंद्र
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को गोवंश संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा में अफसरों को हिदायत दी है कि नियमित निरीक्षण किया जाए। गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के रख-रखाव, हरे चारे, भूसे, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, पशु चिकित्सा सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था हो। वर्षा को देखते हुए अग्रिम व्यवस्था बना लें। पशुपालन अधिकारियों से कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराई जाए। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी बीडीओ भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.