वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी)। गोली मारकर हत्या करने की फर्जी सूचना पर कपसेठी पुलिस घंटों हलकान रही। शुक्रवार शाम किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि सकलपुर बाजार में ठाकुर साहब ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सकलपुर पहुंची। देर तक अगल-बगल के गांव में जांच पड़ताल की लेकिन मामला फर्जी निकला। थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि फर्जी सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसे चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक कुछ न मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...