Varanasi News: गोलगड्डा चौराहे पर चलती बाइक बनी आग का गोला
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। गोलगड्डा चौराहे के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक आग की लपटों से घिर गई। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत बाइक रोककर सड़क पर खड़ा हो गया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण कोई बाइक के पास नहीं पहुंच सका। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। बाइक कोनिया धोबीघाट निवासी अश्विनी गुप्ता की थी। हादसे में अश्विनी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.