वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रख्यात संत स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म पर हो रहे चतुर्दिक हमलों से हिंदू समाज को बचाने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए संस्कृति संसद का आयोजन आवश्यक है। हिंदू विरोधी कानूनों में परिवर्तन होना चाहिए। गोमाता भारतीय संस्कृति की आधार हैं, इसलिए गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनना भी जरूरी है। स्वामी वासुदेवानंद सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति संसद के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृति संसद के संत वक्ताओं ने जो विचार रखे, उन पर अमल करने की जरूरत है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर हो रहे हर षड्यंत्र से बचाने के लिए संत समाज तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और काशी पवित्र...