Varanasi News: गोपी राधा स्कूल की नई बस सेवा शुरू
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के आवागमन के लिए मंगलवार को बस सेवा शुरू की गई। स्कूल को पार्षद अक्षयवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे विद्यार्थियों को चितईपुर तक आवागमन की सुविधा मिलेगी। अक्षयवर सिंह ने कहा कि नई बस में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और फर्स्ट एड बॉक्स, फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनोज शाह और निदेशिका डॉ. शालिनी शाह ने कहा कि विद्यार्थियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान विद्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मृति शाह, उप प्रबंधक डॉ.अभिनव भट्ट, प्रभारी प्रधानाचार्या मृदुला समेत अन्य मौजूद रहीं।इसके यह भी पढ़ें- Varanasi News: अतुलानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.