Varanasi News: गोपाल विला परिसर का विवाद निपटा, चहारदीवारी बदेलगी
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार (एलटी कॉलेज) स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल (गोपाल लाल विला) के विवाद का समाधान शुक्रवार को हो गया है। एलटी कॉलेज की बन रही चहारदीवारी को मौके से हटाकर कुछ दूरी पर बनाई जाएगी। अपर आयुक्त (प्रशासन) आलोक कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संरक्षण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के राजीव रंजन, एलटी कॉलेज की प्रिंसिपल तथा विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के एडवोकेट विनोद पांडेय, एडवोकेट नित्यानंद राय, विपुल कुमार पाठक, मिलिंद श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्थल की ऐतिहासिकता और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया। समिति की मांग पर अपर आयुक्त प्रशासन ने एलटी कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.