वाराणसी, अगस्त 5 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। चौखंभा स्थित प्राचीन श्रीगोपाल मंदिर षष्ठपीठ के सभागर में श्रीवल्लभ युवा परिषद की ओर से कजरी कार्यशाला 'फुहार सावन की' का आरंभ बुधवार को हुआ। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक वीकेएम पीजी कॉलेज की प्रो.सीमा वर्मा ने पहले दिन कजरी की प्रासंगिकता समझाते हुए गोपाल मंदिर की भक्ति परंपरा से जुड़ी कजरी रचनाओं का प्रशिक्षण दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीतेश आचार्य ने प्रशिक्षण और प्रदर्शन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। दीपेश चौधरी ने कहा कि उनके पूर्वज भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित कजरियां अब भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। इससे पूर्व श्रेया पांडेय ने सरस्वती वंदना की। हारमोनियम पर संगत पं.जमुना वल्लभ गुजराती ने की। यह भी पढ़ें- कजरी महोत्सव में बिखरे लोककला के रंग अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्य...