Varanasi News: गोद लिये थानों को आदर्श बनाएं अफसर : सीपी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गोद लिये थानों को आदर्श थाना बनाने के लिए कहा। बोले, इसके लिए नियमित निरीक्षण, जनसंवाद, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करें। कहा कि थानों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच, सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने तथा पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता विकसित करने पर जोर दें। पुलिस आयुक्त ने आगामी 22, 23 एवं 25 अक्तूबर के प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर रूट, पार्किंग, चिकित्सा, सीसीटीवी, शौचालय के संबंधित निर्देशित किया। साथ ही 23 अक्तूबर के एमएलसी चुनाव को देखते हुए चुनाव केंद्र एवं पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- हर स्नान पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.