वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शहर में हैं, इसके बावजूद गोदौलिया और मैदागिन उपकेंद्र से बुधवार को जमकर कटौती हुई। गिरजाघर चौराहा पर और कबीरचौरा अस्पताल के पास केबल- ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। रात लगभग 12 बजे मैदागिन उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन गोदौलिया उपकेंद्र से नॉर्मल नहीं हो पाई थी। दोनों उपकेंद्र से देर तक कटौती की जानकारी मिलने पर वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने मातहतों से जवाब-तलब किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...