Varanasi News: गोकुलचंद धर्मशाला में चार माह से लगा है ताला
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: शिवपुर, संवाद। पंचक्रोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव (पांचो पंडवा, शिवपुर) पर बने गोकुलचंद धर्मशाला में नगर निगम का ताला बंद होने से तीन मंदिरों में पूजा-अर्चना बाधित है है। करीब चार माह से ताला बंद होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। यहां हनुमान जी, मां काली और शिव मंदिर में आसपास के कई परिवारों के लोग दर्शन-पूजन करने आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन दिया गया था लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। फलहारी बाबा आश्रम के महंत रामदास त्यागी ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल पूजन शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.