वाराणसी, नवम्बर 22 -- भिक्षावृत्ति अभियान में 23 लोग पकड़े गए Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने का अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में गंगा घाट तथा शहर के अन्य इलाकों से शनिवार को 23 लोग पकड़े गए, जिनमें एक गेरुआ वस्त्र में भिखारी मिला। उसे मंत्र या कोई भजन नहीं आता। पूछताछ में मुस्लिम नाम सामने आने पर पुलिस चौकन्नी हो गई। जांच में फिलहाल केवल नाम दूसरे वर्ग का सामने आया है, जबकि उसकी मां-पत्नी और नाती-पोते के हिंदू नाम हैं। पिता और बेटे का मुस्लिम नाम है। लंका थाने में भिक्षावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नगर निगम, समाज कल्याण, पुलिस विभाग की ओर से सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम की मदद से भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पकड़े गए भिखारियों से अपना ...