Varanasi News: गेट लगाने एवं बाउंड्री तोड़ने में विवाद, केस
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: रोहनिया। दरेखु गांव में गेट लगाने एवं बाउंड्री तोड़ने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। रोहनिया पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। शम्भू यादव ने तहरीर में बताया है कि अपनी खरीदी गई जमीन देखने गया। वहां श्याम चरन, उनके लड़के जितेन्द्र एवं अन्य पांच लोग थे। बाउंड्री गिरा रहे थे। मना करने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। श्याम चरन ने तहरीर में बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। वह अपने बेटे के साथ मिलकर गेट लगा रहे थे। तभी शहावाबाद के राजकुमार, शम्भू यादव व कुछ लोग (अज्ञात) आए। गाली गलौज व मारने पीटने लगे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पत्थरगड्डी उखाड़ी, शिकायत करने पर किसान को पीटा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.