वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रोटरी क्लब वाराणसी की तरफ से काशी के चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 'सर्वपल्ली राधाकृष्णन अलंकरण-2026' से सम्मानित किया गया। 'गुरुजन का सम्मान उनके द्वार' की परम्परा के अनुरूप कुलपतियों के कार्यालय और आवास पर पहुंचकर क्लब के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। पदाधिकारियों ने बीएचूय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुग दोर्जे नेगी और काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी को रोली-अक्षत तिलक, साफा-पगड़ी, अंगवस्त्रम, पुष्पमाला, मिष्ठान और स्मृति-उपहार अर्पित कर सम्मानित किया गया। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी ल...