वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की ओर से अस्सी घाट पर सोमवार को हुई घाट संध्या में आनंद कानन गुरुकुल के प्रशिक्षओं ने सामूहिक कजरी गायन किया। कला गुरु पं. विजय कपूर के निर्देशन में प्रशिक्षुओं ने गायन का आरंभ भगवान शिव को समर्पित पारंपरिक कजरी से की। इसके बाद बनारस और मिर्जापुर की कजरियों का शास्त्रीय शैली में गायन किया। गायन करने वालों में काजल तिवारी, सुहानी शुक्ला, ओमकार दूबे, पीयूष कुमार, अनन्या मिश्रा, रूही सिंह, साजन कुमार, निताई सरकार, कन्हाई सरकार, पूजा यादव, नितिश कुमार, अर्पित दांगी आदि शामिल रहे। इनके साथ तबला पर करण मिश्रा, ढोलक सिकंदर कुमार ने संगत की। संचालन सीमा केसरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...