Varanasi News: गुमशुदा बालक का शव मिला पोखरे में
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के कुसमुरा गांव से 28 जुलाई को गायब 7 वर्षीय दिव्यांग बालक का शव पांच दिन बाद रविवार को सुबह गोताखोरों ने उसके घर के पीछे एक पोखरी से निकाला। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। गांव निवासी अमित विश्वकर्मा ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका 7 वर्षीय पुत्र अयांश बीते मंगलवार को सुबह घर से गायब हो गया था। वह बोलने में अक्षम था। इस बीच परिजनों को आशंका हुई कि घर के पीछे पोखरी में उसकी तलाश की जाए। इस आधार पर बड़ागांव पुलिस जल मग्न पोखरी से कुछ पानी निकलवा कर गंदगी हटाते हुए गोताखोरों की मदद से पानी के अंदर से शव को ढुंढ निकाला।बालक यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत दो बहनों एक भाई में दूसरे नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.