Varanasi News: गुणवत्ता के मानकों पर खरे उतरे 202 अस्पताल
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में बनारस ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिले के 202 सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही जिले ने 200 प्रमाणित स्वास्थ्य इकाइयों का आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें सबसे अधिक 180 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र हैं। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की टीम, चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रमाणित इकाइयों में नौ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो जिला चिकित्सालय शामिल हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.