Varanasi News: गार्ड बनकर शातिर ने 70 हजार उड़ाए
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के पास स्थित एसबीआई एटीएम में गार्ड बनकर आए एक शातिर ने युवक से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। मिर्जापुर के मूल निवासी चौकाघाट क्षेत्र में रहने वाले राकेश गिरि ने आदमपुर पुलिस को बताया कि शनिवार को वह रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने गार्ड बताते हुए उनकी मदद करने की बात कही। शातिर ने बातचीत के दौरान राकेश से एटीएम कार्ड का पिन जान लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया। इसके बाद 70 हजार रुपये निकाल लिये। कुछ देर बाद खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर राकेश थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.