Varanasi News: गहरी सीवर लाइन पर बने नावेद कॉम्पलेक्स का अवैध हिस्सा टूटेगा
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने हड़हा में गहरी सीवर लाइन पर बने नावेद कॉम्प्लेक्स के अवैध हिस्सों को तोड़ने की नोटिस दिया है। स्वामी (भवन संख्या सीके 48/82) को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि भवन स्वामी ने स्वयं अवैध हिस्सों को नहीं तोड़ा तो निगम प्रशासन उन्हें ध्वस्त करेगा। इसका पूरा खर्च भवन स्वामी से वसूला जाएगा। बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान नावेद कॉम्प्लेक्स के नीचे से गहरी सीवर लाइन गुजरने की बात सामने आई। यह सीवर लाइन राम सिंह अखाड़ा होते हुए दशाश्वमेध जोनल कार्यालय परिसर में मुख्य चैंबर से मिलती है। नगर निगम के अनुसार कांप्लेक्स निर्माण के कारण सीवर लाइन बंद हो गई है। इससे हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा एवं पियरी क्षेत्र में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.