Varanasi News: गहने और नगदी चोरी में गार्ड गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज निवासी विनय सिंह की चितईपुर स्थित सराफा की दुकान से चार लाख के गहने और 10 हजार नगदी चोरी में चितईपुर पुलिस ने शुक्रवार को गार्ड सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। विनय सिंह के मुताबिक चंदौली में कमालपुर (सकलडीहा) निवासी सुरेंद्र यादव उनकी दुकान पर बतौर गार्ड पांच साल से तैनात था। बीते बुधवार को गार्ड को दुकान सौंप कर विनय सिंह चाय पीने बाहर चले गए थे। इस दौरान आरोपी ने दुकान के काउंटर से एक चांदी का सिक्का निकाल लिया। पूछने पर आरोपी के जेब से चांदी का सिक्का मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने चार लाख रुपये का सोना और चांदी सहित 10 हजार नगद भी निकाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.