Varanasi News: गवाही देने पर धमकी में मुकदमा
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। करखियांव निवासी अश्विनी सिंह एडवोकेट ने असलहा से धमकी देने वाले युवक के खिलाफ रविवार को फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार को पिंडरा तहसील आ रहे थे। तभी उसके भाई की हत्या में शामिल सुजीत पटेल ने असलहा लेकर उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की। वह भाग कर पिंडरा तहसील पहुंचे। आरोपी तहसील परिसर में पहुंच कर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। वकीलों ने उसे पकड़ कर एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह को सुपुर्द कर दिया। फूलपुर पुलिस ने एसीपी के आदेश पर सुजीत पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अश्विनी ने बताया कि 2023 में उनके भाई की हत्या में सुजीत नामजद है। सुजीत समेत अन्य आरोपियों ने लेन-देन के विवाद में हत्या कर शव को दफना दिया था। आरोपी सुजीत इन दिनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.