Varanasi News: गलत बयानबाजी से बचें जनप्रतिनिधि : रामकिशुन
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: चिरईगांव, संवाद। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सलाह दी कि सस्ती लोकप्रियता के लिए जनप्रतिनिधि गलत बयानबाजी से बचें। उन्हें काम कर जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वालों को जनता भलीभांति समझती है।
विकास कार्यों पर चिंता चिरईगांव में गौरा कला बाजार स्थित निजी संस्थान में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब पूर्व सांसद ने विकास कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताई। कहा कि वह जब तक सांसद रहे, तब तक क्षेत्र में शारदा सहायक नहर ,नियारडीह लिफ्ट कैनाल और भैंसा लिफ्ट कैनाल पूरी रफ्तार से काम करता रहा। पानी हेड से टेल तक पहुंचता था। बाबतपुर रजवाहे का पानी अंबा कुकुढ़ा तक जाता था। आज स्थितियां बदली हुई हैं। धान की रोपाई के समय नहरों में पानी गायब होने से किसान परेशान हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.