Varanasi News: गलत दिशा से आ रही बस ने मारी टक्कर, मासूम की मौत
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। वाराणसी-भदोही मार्ग पर ककरहवा बाजार (कपसेठी) के पास रविवार शाम गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति और दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि दंपति और सात साल की मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मुआवजा और गिरफ्तारी के लिए जमकर प्रदर्शन किया। कपसेठी थाना क्षेत्र के गोपालपुर इसरवार गांव निवासी 30 वर्षीय देवराज पाल, 28 वर्षीय पत्नी सरिता, सात साल की बेटी अंशिका, पांच साल के बेटे अंश उर्फ लड्डू को लेकर बाइक से अपने ससुराल अर्जुनपुर गया था। वहां से घर वापसी के समय करीब साढ़े पांच बजे ककरहवा बाजार तिराहे के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.