वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. संध्या यादव ने कहा कि गर्भवती महिला को नवरात्र के दौरान व्रत में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। पहली तिमाही में गर्भवती व्रत न रखे तो अच्छा होगा क्योंकि लंबे समय तक भूखा रहने पर जी मिचलाना, उल्टी और चक्कर आने का खतरा हो सकता है। गर्भवती महिला को यदि कोई अन्य संक्रमण है तो वो व्रत न ही रखे। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान व्रत में ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। हर दो घंटे में पौष्टिक चीजें (फल, दूध एवं सूखे मेवे) खाते रहना चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक पानी और नारियल पानी का सेवन करना बेहतर रहता है। डॉ. संध्या ने सलाह दी कि, उचित होगा कि व्रत से पूर्व गर्भवती को चिकित्सक की भी सलाह ले लेनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...