Varanasi News: गर्भगृह में ही जलाभिषेक करने पर अड़े यादव बंधु
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। कोरोना कब का समाप्त हो चुका है, फिर विश्वनाथ मंदिर प्रशासन कोरोना काल की व्यवस्था का अनुपालन कराने पर क्यों अड़ा है। हमें गर्भगृह में जाकरअभिषेक की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही? बुधवार को चंद्रवंशी गोप समिति के पदाधिकारियों के इन प्रश्नों का उत्तर विश्वनाथ मंदिर, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी नहीं दे सके। समिति के पदाधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी काशी विश्वनाथ मंदिर के वार्ता कक्ष में हुई बैठक में सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। काशी के यदुवंशी सावन के पहले सोमवार पर बाबा का परंपरानुसार जलाभिषेक करना चाहते हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना से पूर्व तक चार घंटे का समय यदुवंशियों के लिए आरक्षित रहता था। सभी यदुवंशी गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.