वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कला प्रकाश की ओर से भेलूपुर स्थित डायमंड होटल के सभागार में रविवार शाम सांगीतिक कार्यक्रम 'स्वरार्चन' का आयोजन किया गया। गया से आए शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायक पं.राजेंद्र सिजुआर ने भावपूर्ण शास्त्रीय गायन किया। पं.राजन-साजन मिश्र के वरिष्ठ शिष्य राजेंद्र सिजुआर ने गायन का आरंभ राग मेघ में किया। विलंबित एक ताल में 'धीर धरूं कैसे...' के पश्चात मध्यलय तीनताल में 'घन गरजत दामिनी' तथा द्रुत एकताल में 'बदरा कारे कारे' बंदिशों की प्रस्तुति की। इसके बाद उन्होंने उपशास्त्रीय गायन की ओर रुख किया। ठुमरी 'नई चुनरी मंगाई दीजो बलमवा', दादरा 'न लिख भेजे सइयां...' से होते हुए अपनी गायन यात्रा को कजरी 'अब मान जाओ सइयां' से विराम दिया।उनके साथ तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती, हारमोनियम पर पं.धर्...