Varanasi News: गड्ढे में आसपास के मकान ढह गए
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। नुआंव में सब्जी मंडी के पीछे छह अगस्त की देर रात अपार्टमेंट के लिए खोदे गए आठ फुट गड्ढे में आस-पास के मकान ढह गए थे। प्रकरण में वीडीए की जांच में निर्माण अवैध पाया गया है। मामले में भू-स्वामी और बिल्डरों के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि भूस्वामी ओम प्रकाश और मेसर्स स्टार होम बिल्डर एंड डेवलपर्स प्रोपराइटर के पार्टनर रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक और विनय शर्मा की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 2000 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बिना सुरक्षा मानक के गढ्ढा खुदाई कराया गया था। नोटिस के बावजूद स्थल पर निर्माण कार्य कराने पर 30 जुलाई को स्थल को सील कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.