वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। मझवा गांव (सिंधोरा) में गुरुवार रात 24 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की हत्या के पीछे गंवई वर्चस्व की बात सामने आई है। प्रकरण में उसके पिता सर्वेश सिंह की तहरीर पर सिंधोरा पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ के परिजनों एवं ग्रामीणों ने फूलपुर- सिंधोरा मार्ग के बजरंग नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या के पीछे गांव की राजनीति और वर्चस्व सामने आया है। सर्वेश सिंह के पिता ने गांव के हरिओम सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह, देवी सिंह, उसके बेटों रिशु सिंह और बबलू सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस ने राजेश सिंह, गोलू सिंह, देवी सिंह, रिश...