वाराणसी, नवम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भीड़ कम करने और शहरी संपर्क में सुधार के लिए प्रस्तावित गंगा और वरुणा नदियों के किनारे एलिवेटेड कॉरिडोर के चार पैकेजों के लिए 32 निविदाएं मिली हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक दोनों परियोजनाओं के लिए निविदादाताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली हैं। दोनों परियोजनाओं की संयुक्त लंबाई लगभग 89.2 किमी है, जो वरुणा नदी के किनारे एनएच-31 और वाराणसी रिंग रोड को तथा गंगा के किनारे एनएच-19 और वाराणसी रिंग रोड को आपस में जोड़ेंगी। इन्हें जुलाई में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने मंजूरी दी थी। परियोजनाओं को दो पैकेजों में बनाया जाएगा। वरुणा एलीवेटेड कॉरिडोर को पैकेज-1 के लिए आठ निविदाएं और पैकेज-2 के लिए सात निविदाएं मिली हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: वारा...