Varanasi News: गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। मणिकर्णिका घाट के पास बुधवार सुबह 40 वर्षीय रवि शर्मा गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। मणिकर्णिका घाट स्थित काली मंदिर क्षेत्र के पास रहता था और मंदिर में पूजा-पाठ करता था। बुधवार को अपने भाई और पत्नी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंचा। करीब एक से डेढ़ घंटे तक गंगा में स्नान करने के बाद वह डूब गया। लोगों के शोर मचाने पर नाविकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर चौक पुलिस और जल पुलिस की टीम पहुंची। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की गंगा में उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.