Varanasi News: गंगा में कूदा युवक, जल पुलिस ने बचाया
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। राजघाट पर मंगलवार शाम पत्नी से विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बच गई। कुछ देर बाद युवक दोबारा गंगा में कूद गया। दोनों बार जल पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाला। चुनार (मिर्जापुर) निवासी युवक की एक साल पहले शादी हुई है। उसकी एक बेटी भी है। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। माता-पिता गुजरात में रहते हैं। युवक पत्नी एवं बेटी के साथ सामने घाट इलाके में रहता है। पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकलकर राजघाट पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर यह भी पढ़ें- पापा मुझे तलाशने का प्रयास मत करना, कहकर गंगा में कूदा युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.