वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा में उफान की रफ्तार मंगलवार को धीमी हुई लेकिन जलस्तर में 4 सेंमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि जारी है। प्रयागराज में जलस्तर स्थिर होने से अगले 36 घंटे बाद बनारस में भी गंगा स्थिर हो सकती हैं बशर्ते तेज बारिश न हो और पड़ोसी राज्यों की नदियों का गंगा-यमुना में अतिरिक्त पानी न आए। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 67.22 मीटर पर पहुंच गया था। यह चेतावनी बिंदु से करीब साढ़े तीन जबकि खतरे के निशान से चार मीटर नीचे था। फिलहाल, जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते गंगा घाटों की सीढ़ियों के जलमग्न होने का क्रम जारी है तो वरुणा के तटवर्ती इलाकों के बाशिंदों में तनाव बढ़ चला है। वहीं, चिरईगांव के ढाब क्षेत्र में गंगा ने कटान शुरू कर दिया है। गंगा का रौद्र रूप शांत...