Varanasi News: गंगा में उफान, प्रतिघंटा 7 सेमी बढ़ाव
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा के जलस्तर में शनिवार से तेज बढ़ाव शुरू हो गया है। रविवार को जलस्तर में वृद्धि दर सात सेंमी प्रति घंटा थी। देर रात शीतला घाट के एकदम पास बाढ़ का प्रवाह हो रहा था। सोमवार सुबह तक गंगा के मां शीतला मंदिर की चौखट तक पहुंच जाने की संभावना है। गंगा में नौकाओं का संचालन बंद कराने के साथ प्रशासन ने वरुणा एवं असि किनारे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की हिदायत दे रहे हैं। उन्हें राहत शिविरों की जानकारी भी दी जा रही है। वहीं, केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि प्रयागराज और मिर्जापुर में भी गंगा के जलस्तर में 6 सेंमी प्रति घंटा से बढ़ाव को देखते हुए बनारस में अगले 48 घंटे तक बढ़ाव का ही ट्रेंड रहेगा। केंद्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.