वाराणसी, अक्टूबर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। गंगा घाटों की तरफ ही सुरक्षा के तगड़े प्रबंध नहीं हो रहे, बल्कि गंगा पार रेती पर लोगों के बैठने वाली जगह पर भी 20 से 30 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर किसी पर, हर घटना पर नजर रखी जा सके। वहीं रिहर्सल के दौरान गंगा में नाव संचालन पूरी तरह बंद रहा। वायु सेना के अफसरों ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है। रविवार रात से सोमवार दिन में कई बार अफसरों के वाहनों का काफिला शहर से होकर नमो घाट की ओर गुजरा। काफिला के गुजरने के दौरान अन्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: संवर रही काशी, दीवारों पर भी दिखेगी घाटों की छटा एयर शो के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घाट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सार्वज...