वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पिछले दो दिनों की बारिश से लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से अब घाटों का सम्पर्क टूटने लगा है। गुरुवार को शिवाला घाट का सम्पर्क अन्य घाटों से टूट गया। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल से जलस्तर कुछ दूर ही रह गया है। वहीं, गंगा के बाद अब वरुणा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पुरानापुल स्थित भट्टा पुलकोहना में दोपहर बाद पानी बस्तियों की ओर बढ़ने लगा। इससे तटवर्ती इलाकों के बाशिंदों की चिंता बढ़ गई है। इन्होंने वैकल्पिक इंतजाम भी तेज कर दिए हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे जलस्तर 62.40 मीटर और शाम 4 बजे 62.62 मीटर पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Munger News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी सतर्कता, शाम 6 बजे 35.79 मी. पहुंचा इस दौरान बढ़ाव की रफ्तार 2 से 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे र...