Varanasi News: गंगा घाट पर जगह के लिए मारामारी, तनाव
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। अस्सी घाट पर दुकानदारों और टीका चंदन लगाने वाले पंडों, तीर्थ पुरोहितों में जगह कब्जाने को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई। गंगा जैसे-जैसे उतर रही हैं, जगह कब्जाने की होड़ सी मच गई है। मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तीर्थ पुरोहित परिवार का आरोप है कि घाट की जगह पर बाहरी लोग अस्थायी दुकान और चौकियां लगाकर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर विवाद हो रहा है। पानी घटने के बाद तीर्थ पुरोहित परिवार ने अपने स्तर से सिल्ट हटवाकर जगह साफ कराई। आरोप है कि जगह साफ होते ही वहां दुकान लगाने वाले लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इसी जगह पर दुकान लगाते आ रहे हैं, इसलिए दुकान यहीं लगेगी। मामला सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं है। तीर्थ पुरोहित परिवार का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.