Varanasi News: गंगा के जलस्तर में धीमा बढ़ाव, नौका संचालन पर रोक
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा का जलस्तर रविवार पूरे दिन स्थिर रहने के बाद शाम से फिर बढ़ने लगा। हालांकि वृद्धि की गति आधा सेंमी प्रति घंटा से भी कम थी। वहीं, जलस्तर में वृद्धि के साथ तेज हवा के चलते लहरें उठने से प्रशासन ने गंगा में छोटी-बड़ी सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। केवल क्रूज ही चलेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा में बढ़ाव के मद्देनजर नाव-बोट संचालन बंद प्रशासनिक निर्णय उधर, गंगा में बढ़ाव के कारण दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल रविवार शाम दोबारा बदला गया। घाट की सीढ़ियों तक बाढ़ का पानी चढ़ आने के बाद भी आरती देखने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें दशाश्वमेध घाट से मीर घाट होते हुए ललिता घाट के गंगाद्वार के रास्ते विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लगातार सचेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.