Varanasi News: गंगा के ऊपर उड़ते दिखे तीन फाइटर प्लेन
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। गंगा के ऊपर और आसपास शनिवार सुबह तीन फाइटर प्लेन उड़ते दिखे। बताया जा रहा है कि अक्तूबर में वायु सेना की ओर से होने वाले एयर शो की तैयारियां हैं। इस दौरान नमो घाट पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। एयरफोर्स के अधिकारी और जवान हेलीपैड क्षेत्र में तैनात रहे। फेस-2 की ओर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। फाइटर प्लेन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.