वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। संस्कृति विभाग और सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से कजरी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को अस्सी स्थित उडुप्पी आश्रम में किया गया। महोत्सव में ममता शर्मा, आस्था शुक्ला, लखनऊ के अरुण सोनकर, दिव्यांशी द्विवेदी, प्रियंका सिंह, रंजना राय आदि ने गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.राजेश्वर आचार्य ने दीप जलाकर किया। डॉ.गीता शास्त्री, डॉ.शोभित नाहर, डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी आदि की प्रमुख मौजूदगी रही। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...