वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस की ऐतिहासिक गलियों में रविवार की सुबह कला, डिजाइन और एस्थेटिक्स को देखने का एक अलग ही नजरिया देखने को मिला। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के व्यावहारिक कला विभाग के तृतीय सेमेटर के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने गंगा किनारे गलियों में बसे बनारस की खास पड़ताल अपने खास नजरिये से की। विभाग की कक्षा से बाहर बनारस की गलियों में यह उनकी रीयल क्लास रही। बीएफए के विद्यार्थियों की इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य केवल बनारस की गलियों को देखना नहीं, बल्कि उनके भीतर मौजूद कला के विविध आयामों को समझना रहा। विद्यार्थियों ने अस्सी, रीवा घाट, तुलसी घाट, शिवाला तथा गंगा किनारे से जुड़ी अन्य पुरानी गलियों में घूमकर वहां के स्थापत्य, रंग, बनावट, दरवाजों, खिड़कियों, दीवारों, अलंकरण, लोक-चित्रण, संकेतों और बदलते शहरी प...