Varanasi News: गंगा का जलस्तर स्थिर, तटवासियों को राहत
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा का जलस्तर सोमवार दोपहर के बाद स्थिर हो गया। इससे नाविकों, दुकानदारों और तटवासियों ने राहत की सांस ली है। रात आठ बजे तक जलस्तर 63.80 मीटर पर था। विगत 24 घंटे के दौरान जलस्तर में छह सेंमी की वृद्धि हुई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मिर्जापुर और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर स्थिर है। इसलिए अगले 24 घंटे में बनारस में भी घटाव शुरू हो सकता है। वहीं, आपदा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विगत 24 घंटे से वाराणसी औऱ ऊपरी इलाकों में छिटपुट बारिश हो रही है। इससे नदियों में उफान की संभावना कम है। यह भी पढ़ें- सावन मनभावन : तीन योगों से सजे सोमवार पर शिव का मनुहार अभी गंगा में दूसरे प्रदेशों से बाढ़ का पानी आ रहा है। राहत की बात है कि अभी किसी बांध के खोलने की कोई सूचना नहीं है। उधर, सावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.